Best Places in Dehradun

Dehradun शहर अपनी खूबसूरती और पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहा कई स्थानो की खूबसूरती आपको ऐसे मिलेंगे जो आपके मन को मोह लेंगे। Dehradun का पुराना नाम द्रोणनगर था।

Dehradun आने के लिए आपको लगभग सभी राज्यों से Train मिल जाएगी और अगर आपको Dehradun तक Train नहीं मिल रही है तो आप हरिद्वार, ऋषिकेश तक भी ट्रेन में आ सकते हैं। Haridwar से Dehradun की दूरी लगभग 51 km है, और Rishikesh से Dehradun तक की दूरी लगभग 43 km है।

अगर आप देहरादून आए हैं और देहरादून में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आपको हमने यहां पर Best Places in Dehardun बताई है, जिन जगह पर आप जाकर देहरादून का आनंद उठा सकते हैं।

Best Places in Dehradun (देहरादून में घूमने की बेहतरीन जगह)

Dehradun उत्तराखंड की राजधानी है, और इस शहर में आपको घूमने की बहुत सी जगह मिल जाएंगी। वैसे तो आप देहरादून पूरे साल भर में आ सकते हैं, पर देहरादून घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का माना जाता है।

देहरादून में रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा दोनों होने के कारण यहां पहुंचना बहुत आसान है। देहरादून हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित, उत्तराखंड के सबसे पुराने शहरों में से एक है।

Robbers Cave (गुच्चू-पानी)

Robbers Cave Dehradun

गुच्चू पानी एक जगह है जिसे Robbers Cave (रॉबर्स केव) के नाम से भी जाना जाता है यानी चोरों की गुफा। यह गुफा 600 मीटर लंबी है और यह दो भाग में बटी हुई है। इस स्थान पर एक गुफा है जिसके बीच में से पानी होकर गुजरता है।

इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि अंग्रेजों के शासक के दौरान यहां पर चोर और डाकू छुपा करते थे। इस गुफा में सबसे ऊंचा झरना 10 मीटर का है जो कि प्राकृतिक झरना है। यह देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पर भी लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।

Forest Research Institute (FRI)

Best Places in Dehradun

यह museum सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है और यहां पर कई सारे museum है। जैसे इसका निर्माण 1906 में हुआ था।

इस संस्थान के अंदर Botanical Garden ( बॉटनिकल गार्डन ) भी है। इसमें सामाजिक वानिकी, विकृति विज्ञान, सिल्वीकल्चर , टिंबर म्यूजियम और कीट विज्ञान पर आधारित 6 museum हैं।

ईटों से बनी बिल्डिंग का नाम कई सालों तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज रहा यह अंग्रेजो के समय बनाई हुई बेहद ही सुंदर इमारत है। Student of the Year फ्लिम की शूटिंग भी इसी जगह पर हुई थी।

Asan barrage (आसन बैराज)

Asan barrage

यह Dehradun शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पर आप Boating का आनंद भी ले सकते हैं और वोटिंग के अलावा भी आप यहां पर कई तरह के पक्षी देख सकते हैं।

जिनमें से कुछ पक्षी विदेशी पक्षी भी होते हैं। इसके बाद आप यहाँ से Buddha Temple देखेंने भी जा सकते हैं यह लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यह बौद्ध लोगों का एक पवित्र स्थान है। मंदिर में आप गौतम बुद्ध की एक बहुत बड़ी प्रतिमा देख सकते हैं इस Buddha Temple को देखने के लिए भी कई लोग देहरादून आते हैं।

Malsi Deer Park (मालसी डियर पार्क)

Best Places in Dehradun

Malsi Deer Park, देहरादून शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पहले यह केवल डियर पार्क हुआ करता था परंतु अब इससे चिड़ियाघर में परिवर्तित कर दिया गया है, और यहां पर कई प्रकार के नए-नए जीव-जंतु भी लाए गए हैं।

Clock Tower & Paltan bazar (घंटाघर और पलटन बाजार)

Clock Tower & Paltan bazar Dehradun

यह घंटाघर (Clock Tower) अंग्रेजों के जमाने से बना हुआ है। यह घंटाघर देहरादून शहर के बीचो बीच स्थित है, और इसी जगह से शुरू होती है – पलटन बाजार (Paltan Bazar), इस बाजार में आपको हमेशा भीड़ देखने को मिल जाएगी। यह बाजार सबसे ज्यादा कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है यहां पर आपको बहुत ही कम दाम में कपड़े मिल जाते हैं।

देहरादून का पलटन बाजार (Paltan Bazar) देहरादून का सबसे बड़ा Market है। यहां आपको सभी प्रकार की दुकानें देखने को मिल जाएंगी जहां पर आप हर चीज की खरीदारी कर सकते हैं यहां मार्केट Clock Tower के सीधे सामने हैं।

देहरादून में तिब्बतन मार्केट भी है जो परेड ग्राउंड के पास में पड़ता है यह मार्केट कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है।

Rajaji National Park (राजाजी नेशनल पार्क)

Rajaji National Park

यह Rajaji National Park सबसे ज्यादा हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल लाखों tourist आते हैं और हाथियों के अलावा आप जंगल में अन्य प्रकार के जीव भी देख सकते हैं। राजाजी नेशनल पार्क में लगभग 500 से अधिक हाथी मौजूद है इस पार्क में 250 तेंदुए और 16 बाघ भी हैं। Rajaji Tiger Reserve (पहले राजाजी नेशनल पार्क) हिमालय की शिवालिक रेंज में स्थित है और 820 किलोमीटर में फैला हुआ है।

Sahastradhara (सहस्त्रधारा)

Sahastradhara Dehradun

Sahastradhara देहरादून से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। आपको Sahastradhara पहुंचने के लिए Dehradun से 45 से 50 मिनट का समय लग सकता है। इस स्थान का मौसम बहुत ही ठंडा होता है और यहां आपको नहा कर बहुत ही अच्छा महसूस होगा।

दूर-दूर से पर्यटक यहां नहाने के लिए आते हैं यहां पर शिवजी का एक मंदिर भी है, आपको किस स्थान पर आपको ropeway की सुविधा भी मिल जाएगी।

ropeway से ऊपर पहुंचने के बाद आपको कुछ लोग वहां dance करते हुए दिख जाएंगे आप उनके साथ dance भी कर सकते हैं। इतनी ऊंचाई से आपको पहाड़ों का नजारा भी देखने को मिल जाएगा जिससे आपको और भी मजा आएगा।

ऊपर साईं बाबा का एक मंदिर भी है जहां पर आप दर्शन भी कर सकते हैं, सहस्त्रधारा से लौटते हुए आप वहां के लोकल shop से shopping भी कर सकते हैं।

Tapkeshwar mahadev (टपकेश्वर महादेव मंदिर)

Best Places in Dehradun

यह मंदिर Dehradun शहर में स्थित है जो की बहुत ही सुंदर जगह पर स्थित है इस गुफा में एक शिवलिंग है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस गुफा को पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य द्वारा निवास के रूप में इस्तेमाल किया गया था, द्रोणाचार्य का निवास स्थान होने के कारण इस गुफा का नाम द्रोण गुफा भी पढ़ा टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून शहर से 6.5 किमी की दूरी पर स्थित है।

शिवलिंग पर पानी की बूंदे लगातार टपकने की वजह से इस मंदिर का नाम टपकेश्वर महादेव मंदिर पड़ा, मंदिर के सामने एक नदी है।

शिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में बहुत भीड़ है और इस मंदिर में एक भव्य मेले का आयोजन भी होता है।

mussoorie (मसूरी)

Mussoorie

Mussoorie को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। देहरादून में घूमने का एक खूबसूरत tourist, hill station है।

देहरादून से Mussoorie केवल 32 km की दूरी पर स्थित है। देहरादून बस स्टेशन से आपको मसूरी के लिए बस मिल जाएगी जिस का न्यूनतम किराया लगभग ₹ 100 रहता है, और यह बस आपको लगभग 1 से डेढ़ घंटे में मसूरी पहुंचा देगी।

Mussoorie सबसे अधिक प्रसिद्ध अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से है, Mussoorie में आप kempty Fall, Dallai hills, Mussoorie lake, Mall road, Company Garden, Btta Fall, जैसी कई सारी जगह है Explore कर सकते हैं।

CONCLUSION

इस blog के माध्यम से आपने जाना की Dehradun में कौन सी जगह सबसे अच्छी हैं, और आप कहा कहा जा सकते हैं। Dehradun, पर्यटको के लिए बहुत ही अच्छी घूमने की जगह है।

आप यहां Dehradun में बहुत सारी जगह पर घूम सकते हैं और Dehradun में ऐसी कई जगह हैं जिन पर आपको जरूर जाना चाहिए और 5 से 6 दिन में आप इन सभी जगह पर आराम से घूम सकते हैं।

मेरा नाम Dikshita Rawat है, और मैं उत्तराखंड की रहने वाली हूँ। JankariUttarakhand.com Blog के माध्यम से आप लोग उत्तराखंड से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे तथा उत्तराखंड की संस्कृति को और अच्छे से समझ पायेंगे।

Leave a Comment