Manila Devi Temple | मानीला देवी मंदिर, Uttarakhand

Manila Devi Temple Uttarakhand के कुमाऊं प्रांत में स्थित हैं। Dehradun से यह लगभग 310 किलोमीटर की दूरी पर है।

देवदार और चीड़ के घने जंगलों के बीच मां Manila Devi मंदिर लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह स्थान Uttarakhand के कुमाऊं क्षेत्र में 1,820 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

वर्ष 1488 में कत्यूरी राजा ने इसका निर्माण कराया। इस मंदिर में उन्होंने कुलदेवी मां Manila Devi की मूर्ति स्थापित की थी। 

Story Of Manila Devi Temple

Manila Devi मंदिर दो भागों में विभाजित है, कुमाउनी भाषा में कहे तो पहला तल्ला मानीला (ऊपरी मानिला) और दूसरा मल्ला मानीला (निचला मानीला) है।

Manila Mandir, Uttarakhand

इस मंदिर के दो भागों में होने का कारण इसके पीछे की कथा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जब यहां कत्यूरी वंश का शासन हुआ करता था तब एक बार तीन चोरों द्वारा मंदिर की मूर्ति चुराने का प्रयास किया गया।

परंतु वे लोग मूर्ति को उठाने में असफल रहे जिस कारण उन्होंने क्रोध में आकर माता की मूर्ति का एक हाथ काट कर ले गए, लेकिन उस हाथ को भी वे अधिक दूर ना लेजा सके।

जब गाँव के लोगों ने हाथ को ढूंढने का प्रयास किया तो जिस स्थान पर उन्हें वह प्राप्त हुआ वहीं पर उन्होंने मंदिर की स्थापना करने का निर्णय लिया।

वहां तभी से मल्ला मानीला की स्थापना हुई। वर्तमान समय में प्राचीन मंदिर व मूर्तियां तल्ला मानीला में स्थित है।

Manila, Uttarakhand का मुख्य पर्यटन स्थल भी है। मंदिर में काले पत्थर से बनी मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित है।

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह भव्य मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है।

Manila एक आकर्षक पर्यटक स्थल है। मनिला से आप पंचाचूली, नंदा देवी, त्रिशूल आदि हिमाच्छादित शिखरों का आनंद ले सकते हैं। यहां होने वाले स्थानीय फल सेव, नाशपाती, अखरोट, संतरा, माल्टा ,खुबानी आदि हैं। 

How To Reach Manila

By Road

  • Delhi से आप Bus, Taxi या फिर खुद का निजी वाहन से आप Manila आ सकते हैं।
  • Manila आने के लिए आपको पहले Delhi से Ramnagar या फिर Haldwani आना होगा फिर वहाँ से आप Manila जा सकते हैं।
  • हल्द्वानी से सड़क मार्ग से Manila पहुंचा जा सकता है।

By Train

  • Delhi से हल्द्वानी तक आप Train से आ सकते हो।
  • हल्द्वानी से Manila के लिए बस या टैक्सी लें।

By Air

  • दिल्ली से आप Pantnagar airport आ सकते है। Pantnagar से Manila की दुरी 170km की है।
  • Pantnagar से सड़क मार्ग से Manila पहुंचा जा सकता है।

Distance to Manila

हमने यहां पर आपको Manila से सभी मुख्य थानों की दूरी एक Table में दी है, आप यहां से अपने क्षेत्र के अनुसार Manila की दूरी का अलंकरण कर सकते हैं।

S.N.PlaceDistance
1.Almora 128 किलोमीटर
2.Ranikhet 85 किलोमीटर
3.Ramnagar 80 किलोमीटर
4.Pantnagar 130 किलोमीटर
5.Haridwar285 किलोमीटर
6.Rishikesh299 किलोमीटर
7.Dehradun330 किलोमीटर
8.Delhi393 किलोमीटर
9.Chandigarh496 किलोमीटर
10.Patna965 किलोमीटर
11.Lucknow457 किलोमीटर
12.Haldwani99.8 किलोमीटर
Manila Distance from Another Places

History Of Manila Devi Temple

इस मंदिर की स्थापना कत्यूरी राजा ब्रह्मदेव में किया था। मां Manila Devi को कत्यूरी राजाओं की कुलदेवी कहा जाता था। इस मंदिर को खास बनाती है इसमें कत्यूरी निर्माण शैली की झलक दिखाई देती है।

Manila Mandir, Uttarakhand

जिससे देश में हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्तों आते हैं। माना जाता था की मां पहले बोला करती थी। जिस कारण यह मंदिर बहुत शक्तिशाली माना गया है। वर्ष 1977 – 78 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया।

Conclusion

Manila Devi, उत्तराखंड के कुमाऊं प्रांत का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहाँ माता की अटूट भक्ति और आस्था का अनुभव किया जा सकता है।

प्राकृतिक सौंदर्य से निखरा यह स्थान शांति और ध्यान के लिए आदर्श है। यहाँ भगवान की उपस्थिति का अनुभव होता है।

अत: Manila Devi मंदिर एक ऐसा स्थल है जहाँ आध्यात्मिकता के साथ-साथ पर्यटन का भी आनंद लिया जा सकता है। यहाँ आना हर भक्त के लिए एक अनुभव है।

मेरा नाम Dikshita Rawat है, और मैं उत्तराखंड की रहने वाली हूँ। JankariUttarakhand.com Blog के माध्यम से आप लोग उत्तराखंड से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे तथा उत्तराखंड की संस्कृति को और अच्छे से समझ पायेंगे।

Leave a Comment