Dalai Hill Mussoorie | Uttarakhand [पूरी जानकारी]

Dalai Hills

Mussoorie, उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित वह खूबसूरत जगह है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि किसी कलाकार ने अपनी सबसे खूबसूरत पेंटिंग बनाकर यहां रखी हो। Mussorrie में बहुत सी ऐसी खुबशूरत जगह हैं, जहाँ पर आप घूमने का plan कर सकते हैं। इन्हीं जगहों में से एक हैं Dalai Hill, जो की अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैं।

Uttarakhand के इस खूबसूरत शहर Mussoorie को पहाड़ों की रानी नाम से भी बुलाया जाता है यहां की शानदार पहाड़ी दृश्य ठंडकदार हवा और खूबसूरती आपको कई बातें सिखाती है मसूरी शहर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और आज भी यहां आपको देश-विदेश से लाखों पर्यटक देखने को मिल जाएंगे।

अगर आप हिमाचल या फिर उत्तरी भारत के किसी कोने से मसूरी आ रहे हैं तो यहाँ पर आने के लिए पहले आप Dehradun तक आ सकते हैं। Dehradun से ही लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर आपको Mussoorie शहर मिल जाएगा।

तो आइये आज इस blog में Mussoorie की इन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक Dalai Hill की बात करते हैं। इस blog में हम आपको Dalai Hill के बारे में बताएंगे इसके साथ ही आप यहाँ पर कैसे जा सकते है, यहाँ का weather, Dehradun to Dalai hill distance, आदि सभी के बारे में बताएँगे।

Dalai hills को ‘Budha Temple’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां से गढ़वाल क्षेत्र के की सुंदर पर्वतमाला दिखाई देती है और यहां कई तिब्बती प्रार्थना झंडा भी है। यह hills लाल बहादुर अकादमी के ऊपर स्थित है और Happy valley के काफी करीब है। इस स्थान से आपको एक तरफ हिमालय की विशाल चोटिया और दूसरी ओर हरे-भरे पहाड़ दिखाई देंगे इस स्थान पर भगवान बुद्ध की एक बहुत बड़ी प्रतिमा भी है और यहीं पर एक बौद्ध मंदिर भी स्थित है। यह स्थान सूर्यास्त देखने के लिए प्रसिद्ध है यहां आप campaign करने और photography करने भी आ सकते हैं।

Happy Valley Dehradun

Happy Valley, Dehradun के मसूरी में बसी एक बहुत ही सुन्दर घाटी हैं। यह घाटी Dehradun से मात्र 37 km के दुरी पर स्थित हैं। Happy Valley को ‘Mini Tibet’ के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योकि यहाँ पर अधिकतर लोग Tibet से है। इस घाटी में मौजूद ऊंची – ऊंची पहाड़ियाँ, देवदार के घने वृक्ष, झीले आदि घाटी की सुंदरता को दो गुना कर देती हैं। इसकी सुंदरता को देखकर हर साल यहाँ पर लाखों की मात्रा में टूरिस्ट घूमने आते हैं।

Dalai Hills

History Of Dalai Hills

माना जाता है कि वर्ष 1827 में ब्रिटिश सैन्य अधिकारी यंग द्वारा इसकी खोज की गई थी इसके बाद कई अंग्रेजी शासन और बड़े अधिकारी यहां अपनी छुट्टियां बिताने आया करते थे यहां पूरे वर्ष कई सैलानी इस खूबसूरत नजारे का आनंद उठाने आते हैं वैसे तो Mussoorie काफी भीड़ भार वाला इलाका हो गया है, परंतु अगर आप एकांत की तलाश कर रहे हैं तो Dalai Hill से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी।

Things To do in Dalai Hill

वैसे तो यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और sunset के लिए प्रसिद्ध है। परंतु आप यहां जाकर महात्मा बुद्ध की मूर्ति और मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां सफेद बर्फ से ढके हुए ऊंचे-ऊंचे हिमालय के पहाड़ के बीच ऊंचा नीचा रास्ता यहां की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के और नजदीक महसूस करते हैं। इसके साथ ही इस स्थान में बहुत अधिक मात्रा में ibet की निशानी Tibet Flags भी मौजूद है। यहां के तिब्बतीय झंडा हवा में उड़ते हैं और साथ ही यहां का शांत माहौल आपके मन को शांति प्रदान करेगा। Dalai hill की दुरी Happy Valley से मात्र 400 metre की पैदल यात्रा पर है।

Dalai Hills

How to Reach Dalai Hills

अगर आप यहां आना चाहते हैं तो यहां आने के लिए आप नीचे गए तीन मार्गो में से कोई भी मार्ग ले सकते हैं।

By Road:- अगर आपको Road Trip करना ज्यादा पसंद है तो आप यहां Dehradun से सीधा Mussoorie बस में या किसी अन्य टैक्सी में भी आ सकते हैं।

By Air:- Dehradun से सबसे निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो की Dalai hill से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। आप इस दूरी को तय करने के लिए बस और टैक्सी का उपयोग कर सकते हैं।

By Train:- अगर आप रेलवे से आ रहे हैं तो Dehradun रेलवे स्टेशन यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है। जहां से दलाई हिल्स की दूरी मात्र 37 किलोमीटर है देहरादून से नई दिल्ली लखनऊ और कई अन्य शहरों के लिए रेल सुविधा उपलब्ध है आप फिर यहां से फिर मसूरी और मसूरी से सीधा हैप्पी वाली और अपनी ट्रैकिंग शुरू कर सकते हैं।

Conclusion

अगर आप Dalai hills, Uttarakhand आने ही सोच रहे हैं, तो यहां आने का सबसे अच्छा समय September से December तक के बीच का होता है। यहाँ पर आकर आपको अलग ही शांति अनुभव होगी। चारों ओर पहाड़ियाँ और वृक्ष आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। दिन भर के शोर से दूर आप कभी भी इस जगह पे घूमने आ सकते है। यहाँ से आप Happy Valley भी घूम सकते है जो की यहाँ से मात्र 400 मीटर की दुरी पर बसी एक बहुत ही सुन्दर घाटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Best Time to Visit Uttarakhand dehradun आये हो तो यहाँ जरूर जाना 🗺️ Kawad Yatra 2024 के नियम Rishikesh आओ तो यहाँ जरूर जाना (रहस्य्मयी जगहे) Top Universities in Uttarakhand – Certified by NAAC Ranking Uttarakhand का स्वर्ग (पहाड़ो की रानी) Uttarakhand: राज्य में जल्द होगी 1000 अतिथि शिक्षकों की भर्ती। आसमान की ऊंचाइयों को छूता कार्तिक भगवान का मंदिर (अभी देखें) क्या आप Uttarakhand के बारे में ये जानते हैं? क्या आप रक्षाबंधन का महत्त्व जानते हैं? अभी जाने 👉